Biharsharif News: आवास सहायकों ने मंत्री से मानदेय दिलाने की लगायी गुहार
बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: आवास सहायकों ने मंत्री से मानदेय दिलाने की लगायी गुहार फोटो : आवास कर्मी : बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय के पास गुरुवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देते आवास कर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय के पास गुरुवार को आवास कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देकर लंबित मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगायी। साथ ही, अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने आवास कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। लंबित मानदेय भुगतान जल्द ही कराने का आश्वासन दिया। मौके पर रामानंद सागर, स्वीटी कुमारी व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.