बिहारशरीफ, अक्टूबर 18 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरनौत प्रखंड के महथवर गांव निवासी कृष्णदेव प्रसाद ने बीडीओ को आवेदन दिया है। कहा है कि पीएम आवास योजना के लिए मेरे घर का सर्वे कराया गया था। इसके बाद एक जनप्रतिनिधि ने आवास दिलाने के नाम पर राशि की मांग की। राशि नहीं मिलने की वजह से नाम काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अपात्र लोगों की सूची में नाम शामिल किया गया है। बीडीओ से पुन: आवास सूची की जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...