Biharsharif News: आर्थिक अपराध इकाई ने तेलमर से ठग को दबोचा
बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: टावर लगाने के नाम पर ठगी करने का है आरोपित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने तेलमर ओपी क्षेत्र के तेलमर गांव में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर एक ठग को दबोच लिया। उसके खिलाफ टॉवर लगाने के नाम पर यूपी के एक युवक से करीब 50 हजार रुपये ठगने का आरोप है। मामला वर्ष 2017 का है। इकाई की पटना शाखा की ओर से जारी किये प्रेस बयान के नाम पर आरोपित ने फर्जी कंपनी बनायी थी। टावर लगाने के नाम पर ठगी की। पीड़ित ने मेल के माध्यम से 13 मई 2017 को इकाई में शिकायत की थी। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पीड़ित को ठगी की रकम लौटायी जा चुकी है। काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपित को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.