बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। दीवार पर गोबर का गोईठा ठोकने के विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चिन्तामनचक गांव निवासी सरिता देवी द्वारा नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। गांव के ही नीतीश कुमार, शम्भु यादव , अंजली देवी और मानो देवी को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामल दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...