बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: आधुनिक सुविधाओं से लैस है सीओई, बूम इरिगेशन सिस्टम से सिंचाई बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। चंडी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है। करीब 15 एकड़ के विशाल भूभाग में फैला यह परिसर पूरी तरह से अत्याधुनिक कृषि सुविधाओं से लैस है।

कृषि सुविधाएं यहां मुख्य रूप से तीन पॉली हाउस बनाए गए हैं। जबकि दो हजार स्क्वायर मीटर में एक हाईटेक नर्सरी विकसित की गई है। इसके अलावा, चार हजार स्क्वायर मीटर में टनल और नौ हजार स्क्वायर मीटर में नेट हाउस स्थापित किया गया है। यहां मौसमी सब्जियों के साथ-साथ बेमौसमी सब्जियों के उत्तम गुणवत्ता वाले पौधे तैयार किए जाते हैं।

बूम इरिगेशन तकनीक बूम इरिगेशन तकनीक और उत्पादन क्षमता इस हाईटेक नर्सरी की सबसे बड़ी खासियत यहां लगा बूम इरिगेशन सि...