बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- Biharsharif News: आधी रात गश्ती दल को सोते देख भड़के एसपी, केवटी व अरियरी थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड देर रात केवटी थाने के औचक निरीक्षण में खुली पोल, ड्यूटी से नदारद मिले थानाध्यक्ष व दारोगा शिक्षक हत्याकांड की केस डायरी में छेड़छाड़ के आरोप में अरियरी थानाध्यक्ष पर भी गिरी गाज शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पुलिस महकमे की कार्यशैली को दुरुस्त करने के लिए एसपी हिमांशु ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार की आधी रात के बाद केवटी थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी गश्ती दल को आराम फरमाते देख भड़क उठे।

केवटी थाने के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरतने और गश्ती से गायब रहने पर उन्होंने मौके पर ही केवटी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार और गश्ती दल के दारोगा को निलंबित कर लाइन हा...