बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: आधी रात को की फायरिंग, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास हुई घटना फोटो : दीपनगर-दीपनगर थाने में शनिवार को कार्रवाई की जानकारी देते सदर डीएसपी अमरनाथ व थानाध्यक्ष सुमन कुमार। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा मोड़ के पास शुक्रवार की आधी रात को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस व एक बाइक बरामद की गयी है। सदर डीएसपी अमरनाथ ने शनिवार को दीपनगर थाना में प्रेस वार्ता कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात को ढाई बजे के करीब पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। करगिल चौक के पास से लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान मोहल्ला निवासी द...