बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: आदर्श विद्यालयों के कार्यों की रोजाना होगी निगरानी, शिक्षा विभाग ने कसी नकेल सरस्वती विद्या निकेतनों में शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर साप्ताहिक टेस्ट तक हर दिन की जानकारी ई-शिक्षाकोष पर देना अनिवार्य, आज से लागू हुआ नया सिस्टम उन्नत शिक्षा, उज्जवल भविष्य के तहत मॉनिटरिंग के लिए मॉड्यूल विकसित फोटो : मॉडल स्कूल : बिहारशरीफ का मॉडल स्कूल। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत खोले गए सरस्वती विद्या निकेतन यानी आदर्श विद्यालयों की अब रोज-रोज जवाबदेही तय होगी।

रोजाना रिपोर्टिंग की अनिवार्यता शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रतिदिन शिक्षकों-विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर साप्ताहिक टेस्ट, लेसन प्लान और रेमेडियल क्लास तक की हर जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर ...