Biharsharif News: आग से झुलसे युवक की गयी जान
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चकमुसहरी गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग से रामवरण प्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार जख्मी हो गया था। घटना 14 जून को हुई थी। करीब ढाई महीने बाद इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पत्नी संगीता देवी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी थी। अपर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.