बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: कहा-जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है मतदान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा, शुक्रवार को नालंदा पहुंचे। उन्होंने जिले के कई बूथों का जायजा लिया। बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। हालांकि, मोकामा में जदयू व जनसुराज कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से संबंधित सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कहीं से किसी तरह की अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है। पुख्ता सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एमएलसी चुनाव: स्नातक में 53, तो शिक्षक निर्वाचन में 79 फीसदी मतदान इस दौरान बिहारशरीफ में उन्होंने कई...