Biharsharif News: आंगन मिलन समारोह में महिलाओं को पोषण की जानकारी
बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: आंगन मिलन समारोह में महिलाओं को पोषण की जानकारी फोटो : बिन्द आईसीडीएस : बिन्द प्रखंड के मसियाडीह आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार को आंगन मिलन समारोह में शामिल सीडीपीओ रेणु कुमारी व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। मसियाडीह आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुधवार को आंगन मिलन सेवा समारोह हुआ। सीडीपीओ रेणु कुमारी ने बच्चों का तिलक लगाकर कार्यक्रम शुरू किया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को पोषण, टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बाल विकास की जानकारी दी गयी। मौके पर पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी, सेविका कुमारी अनिषा सिन्हा, रूवी कुमारी, रंजू कुमारी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.