बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: आंगनबाड़ी केंद्र 28 में पेयजल की किल्लत चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 03 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28 मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। चापाकल खराब होने के कारण बच्चों को घर से पानी लाना पड़ रहा है। केंद्र पर सहायिका के नहीं होने से 40 बच्चों को संभालने, भोजन बनाने और कामकाज का पूरा बोझ अकेली सेविका ललिता कुमारी पर है। महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी ने बताया कि प्रखंड के एक दर्जन से अधिक केंद्रों का यही हाल है। अधिकारियों को महीनों पहले और हाल ही में बीस सूत्री बैठक में सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...