Biharsharif News: अस्थावां सीओ को दी गयी भावभीनी विदाई
बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: फोटो : अस्थावां सीओ-अस्थावां अंचल कार्यालय में मंगलवार को निवर्तमान सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल को फूलमाला पहनाते कर्मी अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय अंचल कार्यालय कार्यालय में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर निवर्तमान सीओ रविन्द्र कुमार चौपाल को भावभीनी विदाई दी गयी। अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। फूलमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सभी कर्मियों को सहयोग के लिए लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अस्थावां में बिताया गया समय उनके लिए स्मरणीय रहेगा। मौके पर प्रेमानंद प्रसाद, कुंदन कुमार, राकेश कुमार, मंटू कुमार, विकास रंजन, फ्लेंदर कुमार, कृष्णदेव कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार, सुधीर कुमार, संजीत कुमार, चांद आदि मौजूद थे। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.