Biharsharif News: अस्थावां में 181 जीविका दीदियों की हुई स्वास्थ्य जांच
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय जीवन ज्योति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत 181 जीविका दीदियों के स्वास्थ्य व एनीमिया के लक्षणों की जांच की गयी। आरबीएसके की चिकित्सकीय टीम ने महिलाओं के ब्लड, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन और ऑक्सीजन आदि की जांच की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्रा ने बताया कि चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते बीमारी की पहचान करना है। एनीमिया को लेकर महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। मौके पर डॉ. उदय शंकर कुमार, डॉ. सुधीर कुमार सक्सेना, हेल्थ मैनेजर संजय कुमार आजाद, फर्मासिस्ट अविनाश भारद्वाज, जीविका के प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.