बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: अस्थावां में 13 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा अंचल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर दी गयी पर्चा फोटो : अस्थावां भूमि : अस्थावां अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमिहीनों को जमीन का पर्चा सौंपतीं सीओ विनिता, उप प्रमुख विशुनदेव प्रसाद सिंह व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय अंचल के सीओ विनिता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के कामकाज के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा बांटा। सीओ ने बताया कि सरकार भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नेरुत पंचायत के एक, मालती पंचायत के चार, सारे पंचायत के एक व मुर्गियाचक पंचायत के सात लाभुकों को जमीन का पर्चा प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- 100 दिन पूरे होने पर 15 भूमिहीनों को मिला बं...