Biharsharif News: अस्थावां में बस पलटी, कोइ जख्मी नहीं
बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अस्थावां बाइपास में गुरुवार को अनियंत्रित बस अचानक सड़क पर ही पलट गयी। हादसे में बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गये। किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि ओंदा-नेरुत से बस, बिहारशरीफ जा रही थी। अस्थावां बाइपास पर अचानक बस पलट गयी। अफरातफरी मच गयी। बस पर कई दूध व्यवसायी सवार थे। दूध, सड़क पर बिखरने से उन्हें नुकसान हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.