बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : अस्थावां पेंटिंग-अस्थावों के बहादुरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को पेंटिंग दिखाते छात्र व शिक्षक। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के बहादुरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शनिवार को अग्नि से बचाव व सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पेंटिंग के माध्यम से आग से बचने का उपाय प्रदर्शित किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। शिक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Buxar News: पेंटिंग के जरिए बच्चों ने आगलगी से बचाव का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...