Biharsharif News: अस्थावां में दो साइबर ठग गिरफ्तार
बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: अस्थावां, निज संवाददाता। साइबर थाना की पुलिस ने अस्थावां थाना क्षेत्र के गोटिया गांव से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान रोहन पटेल व मनीष कुमार के रूप में की गयी है। उनके पास से आठ मोबाइल बरामद किये गये हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर गोटिया गांव के एक मुर्गी फार्म व घर में छापेमारी की गयी। दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी का एजेंट बनकर लोगों को फोन करते थे। उन्हें पार्सल डिलीवरी का काम करने का झांसा देते थे। फिर उनसे संकट में फंसे होने का बहाना बनाकर रुपये की मांग करते थे। प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है। छापेमारी टीम में अबु तालिब अंसारी, तौकीर खान, विवेक कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.