बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: अस्थावां में ग्रामीणों के बीच बांटे गये चश्मे फोटो : चश्मा अस्थावां : अस्थावां रेफरल अस्पताल में सोमवार को लाभुकों के बीच चश्मा वितरित करते चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा व स्वास्थ्यकर्मी। अस्थावां, निज संवाददाता। स्थानीय रेफरल अस्पताल में सोमवार को ग्रामीणों के बीच चश्मे बांटे गये। का वितरण किया गया। चश्मे मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल में नेत्र जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई थी, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत नि:शुल्क चश्मे दिये गये। मौके पर हेल्थ मैनेजर संजय कुमार आजाद, नेत्र सहायक आनंद कौशल, सुमंत कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...