बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: अस्थावां की नई बीडीओ गीता ने संभाला पदभार फोटो : बीडीओ 01 : अस्थावां में बीडीओ गीता कुमारी। अस्थावां, निज संवाददाता। नई प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में गीता कुमारी ने गुरुवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...