Biharsharif News: अस्ता उच्च विद्यालय में प्रतिमा का हुआ अनावरण
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : थरथरी विधायक-थरथरी के अस्ता उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया व अन्य। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के अस्ता राजकीयकृत उच्च विद्यालय में गुरुवार को संस्थापक व सर्वाधिक भूमि दान करने वाले स्व. गोविंद शरण प्रसाद सिंह उर्फ रंगेश बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया। विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने अनावरण के बाद उनके योगदान की चर्चा की। प्रबंध समिति के सदस्य भरत कश्यप, उमाशंकर प्रसाद आदि ने उनका स्वागत किया। विधायक ने स्कूल के चहुंमुखी विकास की कामना की। अंत में प्रधानाध्यापक सत्यानंद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.