Biharsharif News: असर : टंकी में लगा जाली, मिलने लगा शुद्ध पानी
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित पानी टंकी के ऊपर जाली लगा दिया गया है। अब लोगों के घरों तक शुद्ध पानी पहुंचने लगा है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि इससे विभिन्न कार्यालयों के साथ ही 300 से अधिक घरों में नलों से शुद्ध पानी पहुंचने लगा है। इससे लोगों ने राहत क सांस ली है। 29 अगस्त के अंक में आपके अपने दैनिक अखबार हिन्दुस्तान ने नल से आ रहा गंदा पानी शिर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गयी है। इसके लिए प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष जदयू नेता विजय प्रसाद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रेम, प्रेम रंजन, सुशील कुमार चंद्रवंशी, विक्रम राम उर्फ गनौरी ने थैंक्स हिन्दुस्तान कहा है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.