बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: अवैध निर्माण पर चला सरकारी हंटर शेखपुरा, निज संवाददा। शहर के वार्ड नंबर 21 चढ़िहारी टोला में बिना नक्शा पास कराये बन रहे एक मकान पर नगर परिषद प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने नोटिस जारी कर मकान मालिक तुफैल अहमद को निर्माण कार्य रोकने का अल्टिमेटम दिया है। साथ ही 28 सितम्बर तक निर्माणधीन मकान का पारित नक्शा, स्वीकृति आदेश व जमीन का कागज़ात प्रस्तुत करने को कहा है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...