बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: अलग-अलग मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने चकंदरा पंचायत के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर कोर्ट से जारी वारंट के आलोक में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कुशोखर के कैलाश, बड़ाडी के रामदेव और अन्दौली के कन्हैया शामिल हैं। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...