Biharsharif News: अरघौती धाम दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- Biharsharif News: अरघौती धाम दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ फोटो 27मनोज01 - शेखपुरा में अरघौती धाम दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा शेखपुरा, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र की नवमी को शहर के अरघोती धाम दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। पूजा समिति द्वारा 101 कन्याओं को भोज कराया गया। मंदिर प्रांगण में माता की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार व अन्य ने बताया कि महानवमी एवं दशमी को श्रद्धालुओं के बीच खीर का प्रसाद बांटा जाएगा। इधर, चेवाड़ा के पासी टोला में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.