बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: अभिषेक की विदाई तो जयंत का स्वागत, कर्मचारी हित को प्राथमिकता की उम्मीद हरनौत रेल कारखाने में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का समारोह, पुराने एडब्ल्यूएम का कार्यकाल सराहा नए अधिकारी से बेहतर समन्वय की अपेक्षा फोटो : रेल हरनौत : हरनौत रेल कारखाना में बुधवार को अभिषेक को विदाई तो जयंत का स्वागत करते कर्मी। हरनौत, कार्यालय संवाददाता।

समारोह का आयोजन सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने सहायक कारखाना प्रबंधक अभिषेक कुमार सिन्हा की विदाई और नए एडब्ल्यूएम जयंत का स्वागत किया। अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष महेश कुमार महतो ने की और संचालन शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने अभिषेक के कार्यकाल में कर्मचारियों से बेहतर तालमेल और कारखाने के विकास में योगदान को सरा...