Biharsharif News: अनुशासन और भाईचारे की मिसाल बने तीन सगे भाई, विद्यालय ने किया सम्मानित
बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: फोटो : पावापुरी अवार्ड : पावापुरी में मंगलवार को उत्कृष्ट आचरण, अनुशासन, विनम्रता और आपसी प्रेम के लिए सम्मानित करते शिक्षक। पावापुरी, निज संवाददाता। ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पावापुरी के छात्रावास में रहने वाले तीन सगे भाई यशराज, युवराज और ऋतुराज को उत्कृष्ट आचरण, अनुशासन, विनम्रता और आपसी प्रेम के लिए मंगलवार को शॉल और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तीनों भाई बड़ों के सम्मान, शिक्षकों की आज्ञाकारिता और आपसी सहयोग के लिए सराहे जा रहे हैं। निदेशक मुकेश कुमार सिंह और प्राचार्य स्वर्ण किरण सिन्हा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक पाना नहीं, बल्कि संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सीख दी गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.