बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: राजगीर, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले तीन दिनों से इलाजरत अज्ञात 60 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजगीर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को कुंड क्षेत्र में महिला बीमारी की हालत में पड़ी मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस के माध्यम से उसे अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखा गया है। (राजगीर से अनूप कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...