Biharsharif News: अनियंत्रित होकर सड़क गिरी बाइक, बाल-बाल बचा सवारा
बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: अनियंत्रित होकर सड़क गिरी बाइक, बाल-बाल बचा सवारा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के मध्य विद्यालय के निकट अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गई। घटना में चालक बाल-बाल बच गया। सदर बाजार निवासी मो. शकील का पुत्र तौफीक बाजार से अम्बेडकर चौक के पास अपनी दुकान जा रहा था । इसी दौरान मध्य विद्यालय का एक बच्चा अचानक सड़क पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। हालांकि, किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरा, युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.