बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटी, दो महिलाएं गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के मेंहुस मोड़ के समीप शनिवार को अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गयी। हादसे में उस पर सवार दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं की पहचान खलासपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार की पत्नी अनिता कुमारी और शेखर राम की पत्नी साबो देवी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में साबो देवी को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जाता है कि दोनों महिलाएं शेखपुरा बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान हादसा हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...