Biharsharif News: अनियंत्रित ई-रिक्शा से कुचलकर बच्चे की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 30 -- Biharsharif News: औंगारी थाना क्षेत्र के औंगारी धाम में हुआ हादसा अपनी मां के साथ पूजा करने आया था बालक एकंगरसराय, निज संवाददाता। औंगारी थाना क्षेत्र के औंगारी धाम में रविवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़े मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बेन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी विजय कुमार के छह वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार की मौत हो गयी। वह अपनी मां शोभा देवी के साथ पूजा करने आया था। माता ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन वह अपने बेटे के साथ दावा बिगहा गांव अपनी मायके गयी थी। रविवार को पूजा करने के लिए औंगारी सूर्य मंदिर आयी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिलखुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.