बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: अध्यात्म से संस्कार और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है : श्याम शुभम कथा वाचक का समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा ने किया स्वागत, सेवा-सद्भाव और संस्कार पर हुई चर्चा फोटो : 2नूरसराय 01 : नूरसराय के यगनपुरा गांव में कथावाचक श्याम शुभम जी महाराज के साथ सोमवार को समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जगनपुरा में कथावाचक श्याम शुभम जी महाराज ने कहा कि अध्यात्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह मनुष्य को सदाचार, सेवा, संयम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। अध्यात्म व्यक्ति के भीतर सकारात्मक सोच विकसित करता है, जिसका प्रभाव परिवार से लेकर पूरे समाज पर पड़ता है। यह भी पढ़ें- धर्म-संस्कृति...