बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- Biharsharif News: एकंगरसराय में हंगामेदार रही पंचायत समिति की बैठक कई मुद्दों पर सदस्यों ने अधिकारियों को घेरा एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक की गयी। बैठक काफी हंगामेदार रही। सदस्यों ने कई मुद्दों पर अधिकारियों को घेरते हुए उनपर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाकर नाराजगी प्रकट की।

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख किरण देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य, आवास योजना, आपूर्ति, मनरेगा, नल-जल योजना, राजस्व आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी। जनप्रतिनिधियों ने आवास सहायक के मनमाने ढंग से पंचायत में स्थानांतरण करने का मुद्दा उठाया। बीडीओ द्वारा आवास योजना की सूची नहीं उपलब्ध कराने पर नाराजगी जतायी। सदस्यों ने कहा कि 24 सितंबर को ग्राम सभा की तिथि निर्धारित है। अब तक आवास योजना...