Biharsharif News: अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिथौरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन के धक्के से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी श्यामनंदन प्रसाद की 45 वर्षीया पत्नी चिंता देवी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गये। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि सुबह में महिला शौच के लिए गयी थी। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत यह भी पढ़ें- Samastipur News: सीएनजी टैम्पो की ठोकर से उपचार के दौरान महिला की मौत यह भी पढ़ें- Garhwa News: एनएच 39 पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.