Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत राजगीर। थाना अंतर्गत सिंथौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका श्याम चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी चिन्ता देवी हैं। परिवार ने बताया शुक्रवार की सुबह महिला घर से शौच के लिए निकली थीं। उसी दौरान सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला जख्मी हो गई। घटना की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी महिला को इलाज के लिए विम्स ले गए। जहां से रेफर किए जाने पर निजी क्लिनिक में महिला का इलाज कराया जा रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.