Biharsharif News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- Biharsharif News: तेज रफ्तार वाहन ने टेम्पो में मारा धक्का परवलपुर थाना क्षेत्र के रसुला गांव के पास हुआ हादसा परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर रसुला गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेम्पो में धक्का मार दिया। हादसे में नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासी 62 वर्षीय योगेन्द्र प्रसाद की मौत हो गयी। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम किसी काम से टेम्पो पर सवार होकर वे परवलपुर बाजार जा रहे थे। रसुला गांव के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने टेम्पो में धक्का मार दिया। हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बेहतर इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.