बिहारशरीफ, अक्टूबर 18 -- Biharsharif News: नगरनौसा। उत्पाद सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में रविवार को सीपीआईएम प्रतिनिधिमंडल ने नगमा गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पार्टी नेता जनार्दन प्रसाद ने पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी, परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और पांच वर्षीय बच्ची के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सरकार से लेने की मांग की। मौके पर विश्वानंद यादव, सुरेश प्रसाद और नरेश प्रसाद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...