Biharsharif News: अजय पासवान हत्याकांड में दोषियों पर हो कार्रवाई : एनसीपी
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदूबिगहा-टांड़पर में 13 अगस्त की सुबह अजय पासवान की हत्या मामले में एनसीपी जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बयान जारी कर कहा कि गली और नाली को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद था। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अजय के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जिलाध्यक्ष ने मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.