Biharsharif News: अगरबत्ती से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा
बिहारशरीफ, अक्टूबर 22 -- Biharsharif News: अगरबत्ती से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार स्थित एक किराये के मकान में अगरबत्ती से अचानक आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। किरायेदार पिंटू गोस्वामी घर में पूजा कर अगरबत्ती जलाकर बाहर चले गए थे। इसी दौरान अगरबत्ती गिरने से अलमारी पर रखे सामान ने आग पकड़ ली और पूरे घर में धुआं भर गया। धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही गृहस्वामी ने पहुंचकर दरवाजा खोला और आग बुझाई। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.