बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: फोटो : धनगावां-एकंगरसराय प्रखंड के धनगावां गांव में बुधवार को अखंड-कीर्तन में शामिल लोग। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के धनगावां देवी मां मंदिर में बुधवार को अखंड-कीर्तन की शुरुआत की गयी। हरे राम-हरे कृष्ण के जाप से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेन्द्र सिंह यादव, रामप्रवेश प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, संतोष चौधरी, रामभज्जू यादव, प्रमोद बिंद, गोविंद बिंद, लोरिक प्रसाद, शोभी बिंद, टीपू चौधरी, मंटू कुमार, विनोद चौधरी, कपिलदेव प्रसाद आदि सहयोग कर रहे हैं। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...