बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: अखंड-कीर्तन से पहले 151 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा रहुई प्रखंड के हरिपुर गांव में भोला स्थान मंदिर में अखंड-कीर्तन शुरू फोटो : हरिपुर अखंड : रहुई प्रखंड के हरिपुर गांव में सोमवार को अखंड-कीर्तन में शामिल महिला श्रद्धालु व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के हरिपुर गांव के भोला स्थान मंदिर में सोमवार से 24 घंटे का अखंड-कीर्तन शुरू किया गया। इससे पहले 151 महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली। पूजा आयोजक से जुड़े बाल्मीकि पासवान ने बताया कि बाढ़ गंगा नदी से गंगाजल लाया गया। विद्वान आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी की गयी। कलश यात्रा भोला स्थान मंदिर से निकाली गयी। विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान जय भोले, जय शंकर... के जयघोष ...