नई दिल्ली, मार्च 29 -- Bihar Weather Update: बिहार में फिर से आंधी-बारिश के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। बारिश के साथ तेज हवा से फसलों का नुकसान होने की संभवना है। इससे पहले आज रविवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 3.9 और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। राज्य का अधिकतम तापमान 26.8 से 37.5 और न्यूनतम तापमान 18.3 से 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस भभुआ में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक किशनगंज से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर के बाद राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.