नई दिल्ली, मई 4 -- Bihar Weather Update: बिहार में सोमवार को मौसम का मिजाज दोपहर बार अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए जिससे दिन में रात जैसा नजारा बन गया। 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी जिससे आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा। पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। इस बीच गर्मी की तपिश से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन, तेज हवा के कारण कई जिलों में बिजली की आपूर्ति कई घंटों के लिए बाधित रही। वैशाली जिले के हाजीपुर में उमड़ते घुमड़ते काले घने बादलों के बीच धूलभरी आंधी चली। शाम 4 बजे ही लाइट जलाकर सड़क पर गाड़ियां रेंगती रहीं। सीवान, गोपालगंज,बक्सर समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओला वृष्टि से कई पेड़ गिर गए और बिजली की सप्लाई ठप हो गई। पटना मौसम विभाग की और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.