पटना, अगस्त 31 -- Bihar Weather Today 31st August: बिहार में बारिश का दौर लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों में समय-समय पर होने वाली बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिल रही है तो वहीं किसानों के फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हो रही है। सोमवार को बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जिन जिलों में यह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सीवान, सारण, बक्सर, कैमूर, गोपालंगज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और अरवल शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के पास एक दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से नमी वाली हवाएं बिहार की तरफ...