पटना, सितम्बर 2 -- Bihar Weather Today 2nd September: बिहार में बारिश का सिलसिला चल रहा है। अलग-अलग जिलों में बारिश की वजह से फसलों को भी फायदा मिला है और किसानों के चेहरे खुश हैं। बुधवार को पटना समेत 12 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। अगले दो दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। मंगलवार को सुबह से ही राजधानी में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। शाम को झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ यह 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मुधबनी, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर और कैमूर समेत कुछ अन्य जिलों ...