Bihar Weather Today 29 July: बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में बारिश के आसार; पटना में गर्मी, मौसम का हाल
पटना, जुलाई 29 -- Bihar Weather Today 29 July: बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधि थोड़ी धीमी हो गई है। बारिश नहीं होने से किसान भी उदास हैं। इधर उमस भरी गर्मी से पटनावासियों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक राज्यभर में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को पटना समेत नालंदा, जहानाबाद, गया, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगुसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, आदि में बारिश के आसार बेहद कम है। यहां एक या दो स्थानों पर बहुत हल्के दर्जे या नाम मात्र (2.4 मिमी.) वर्षा के आसार हैं। वहीं पटना में लगातार बारिश की कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी जिले में मात्र 0.8 मिमी वर्षा के साथ 94 प्रतिशत की कमी रही। पटना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.