पटना, अगस्त 25 -- Bihar Weather Today 25th August: बिहार में मानसून की बारिश हो रही है। अलग-अलग जिलों में इसका असर दिख रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बारिश, चमक-गरज और वज्रपात का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 25-27 अगस्त तक गोपालगंज और चंपारण में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के उत्तर पश्चिम-उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य के भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात, के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।आधा घंटा की बारिश में उफनाए शहर के नाले भागलपुर जिले में सोमवार को सुबह से दोप...