Bihar Weather Today 24 August: बिहार के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 20 जिलों में वज्रपात का अलर्ट; मौसम का हाल
पटना, अगस्त 24 -- Bihar Weather Today 24 August: मानसून के कमजोर होने के बावजूद स्थानीय वातावरणीय प्रभावों से बिहार के कुछ भाग में आंशिक बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सोमवार को गया जी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना में छिटपुट वर्षा की संभावना है।मौसम विभाग ने सोमवार को 20 जिलों में वज्रपात, मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। पटना में रविवार को उमस की स्थिति रही। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दरभंगा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पटना में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार को सीवान के जीरादेई में सर्वाधिक वर्षा 51.2 मिमी दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.