पटना, सितम्बर 22 -- Bihar Weather Today 22nd September: बिहार में मंगलवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने बांका, जमुई और किशनगंज में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार को और 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। 25 सितंबर को पटना, अरवल, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद और नालंदा में भारी बारिश का औरेंज अलर्ट है। मौसमविदों के मुताबिक, सोमवार को पटना सहित कई जिलों में उमस की स्थिति रही। पटना में बादलों की आवाजाही मंगलवार से बढ़ेगी। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार से गहरे अवदाब में बदल जाएगा जो बारिश व वज्रपात की गतिविधियां बढ़ाएगा। इससे मौसम में तेजी से बदलाव संभावित है। मंगलवार को उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व भाग में कुछ जगहों पर वज्रप...