पटना, अगस्त 20 -- Bihar Weather Today 20 August: बिहार में बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को जहां उमस से राहत मिल रही है तो वहीं किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के लगभग सभी जिलों में छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किशनगंज, पूर्वी और पश्चिम चंपारण तथा अररिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अनुमान जतया है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पूर्व एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के अलावा 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि एक मानसून टर्फ दक्षिण पश्चिम बिहार और उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रह...